- Home
- /
- पुणे में कोरोना का हाहाकार ,कुछ ही...
पुणे में कोरोना का हाहाकार ,कुछ ही घंटों में पांच मरीजों की मौत

डिजिटल डेस्क, पुणे । पुणे में कोरोना का हाहाकार मचा हुआ है। दिन-ब-दिन मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बुधवार की सुबह कुछ ही घंटों में पांच मरीजों की मौत हुई। शहर में अब तक 13 मरीजों की मौत हुई है।मृतकों में तीन मरीजों का ससुन अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनमें से एक 50 वर्षीय महिला हैं जबकि अन्य दो की उम्र क्रमश: 54 और 71 हैं। नायडू अस्पताल में एक 44 वर्षीय मरीज की मौत हुई। उसे अनियंत्रित मधुमेह की बीमारी थी। उसकी किड़नी भी खराब हुई थी। 4 अप्रैल से उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। आखिरकार बुधवार को उसने अंतिम सांस ली। वहीं हड़पसर स्थित नोबेल अस्पताल में 73 वर्षीय एक वरिष्ठ नागरिक की मौत हुई है। उन्हें भी मधुमेह की बीमारी थी।
बारामती में पूरे परिवार को कोरोना का संक्रमण
सोमवार को बारामती स्थित समर्थनगर में सब्जियां बेचनेवाले शख्स को कोरोना का संक्रमण होने की बात सामने आई हुई थी। इसलिए उसे नायडू अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके परिवार और अन्य नजदीकी लोगों की भी चिकित्सा जांच की गई जिसमें उसका बेटा, बहू, एक और आठ साल की पोतियों को भी कोरोना का संक्रमण होने की बात स्पष्ट हुई है। इस से एक ही खलबली मच गई है। बता दें कि 29 मार्च को बारामती के श्रीरामनगर में एक रिक्शा चालक कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उसका नायडू अस्पताल मंे इलाज चल रहा है। उसकी हालत मंे सुधार आ रहा है।
Created On :   8 April 2020 6:17 PM IST