- Home
- /
- Corona :यवतमाल में मिला और एक...
Corona :यवतमाल में मिला और एक पाजिटिव , संक्रमितों संख्या 86

डिजिटल डेस्क, यवतमाल। बुधवार 29 अप्रैल को वसंतराव नाईक शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल एक और व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 86 पर पहुंच चुकी है। इनमें से मात्र 10 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। शहर के कई इलाके सील किए गए हैं
अमरावती में मिला एक और संक्रमित
शहर में बुधवार 29 अप्रैल को एक और व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 28 हो चुकी है। बुधवार को प्राप्त 14 लोगों की रिपोर्ट में मसानगंज से सटे चेतनदास बगीचा निवासी 74 वर्षीयव्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गई। उसे उपचार के लिए कोविड-19 अस्पताल में दाखिल किया गया है। साथ ही उसके संपर्क में आए लोगों के थ्रोट स्वैब के नमूने की जांच के लिए भिजवाए गए हंै। साथ ही उसके संपर्क में आए लोगों की जांच-पड़ताल की जा रही है। यह व्यक्ति टी.बी.और शुगर का भी मरीज है। रिपोर्ट आने के बाद चेतनदास बगीचा क्षेत्र को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। यह व्यक्ति सेवानिवृत्त कर्मियों के ग्रुप के साथ जुड़ा था और प्रतिदिन उनके साथ मार्निंग वॉक पर जाया करता था। उसके दो बेटे कपास व्यवसायी होने से वे भी कई लोगों के संपर्क में आने की आशंका प्रबल हो गई है।
भंडारा में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती दो महिलाओं की मृत्यु
भंडारा जिला सरकारी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती दो महिलाओं कीमृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उनके थ्रोट स्वैब के नमूने जांच के लिए नागपुर भिजवाए हैं जिनकी रिपोर्ट का प्रशासन को इंतजार है। बुधवार 29 अप्रैल को आइसोलेशन में भर्ती 50 वर्षीय महिला की कुछ ही घंटे बाद मृत्यु हो गई। यह महिला टीबी की मरीज थी। इसके अलावा सोमवार 27 अप्रैल को शाम 6.30 बजे के दौरान 30 वर्षीय महिला को सर्दी, खांसी होने पर आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया था। इसके अलावा ग्राम गराडा बु. की पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आनेवाले हाई रिस्कवाले 15 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने की खबर मिली है।
Created On :   29 April 2020 9:59 PM IST