पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अवमानना याचिका दायर की

Contempt petition filed against police officers
पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अवमानना याचिका दायर की
2 सप्ताह में देना होगा जवाब पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अवमानना याचिका दायर की

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर के गड्डीगोदाम स्थित वाइन शॉप संचालक निखिल वर्मा ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर खंडपीठ में अवमानना याचिका दायर की है। उन्होंने पुलिस आयुक्त, एमआईडीसी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक भीमा नरके, एपीआई प्रशांत साबले, सदर पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विनोद चौधरी, हेड कांस्टेबल रवींद्र लाड को प्रतिवादी बनाया है। याचिकाकर्ता का पक्ष सुनने के बाद हाई कोर्ट ने प्रतिवादियों को 2 सप्ताह में जवाब पेश करने को कहा है। इस अवमानना याचिका में पुलिस पर हाई कोर्ट के वर्ष 2013 के एक आदेश के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। दरअसल उस आदेश में हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि पुलिस को केवल अवैध शराब, शराब तस्करी और लाइसेंस शर्तों के उल्लंघन के मामलों में ही दखल देने का अधिकार है। इसके बावजूद 23 जनवरी 2023 को एमआईडीसी पुलिस ने वर्मा और वच्छलाबाई विमलकर के खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज कर लिया। आरोप लगाया कि उनके पास तय सीमा से अधिक शराब बरामद हुई है। ऐसा ही मामला सदर पुलिस ने भी दर्ज किया। मामला अब हाई कोर्ट में विचाराधीन है। याचिकाकर्ता की ओर से एड.आर.पी.जोशी ने पक्ष रखा।
 

Created On :   22 Feb 2023 10:24 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story