- Home
- /
- कांग्रेस ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा...
कांग्रेस ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, आदिवासियों ने ली सदस्यता

By - Bhaskar Hindi |17 Nov 2022 8:26 AM IST
अजयगढ़ कांग्रेस ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, आदिवासियों ने ली सदस्यता
डिजिटल डेस्क अजयगढ नि.प्र.। कांग्रेस पार्टी द्वारा अजयगढ विकासखंड के ग्राम बनहरी व विश्रामगंज में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती कांग्रेसियोंं द्वारा मनाई गई। इस दौरान सैकड़ों की तादाद में आदिवासी भाइयों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की। अजयगढ़ जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष भरत मिलन पाण्डेय इस समय पन्ना विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ पर जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी नीतियों को उजागर करते हुए कांग्रेस पार्टी की 15 महीनों की कमलनाथ सरकार के द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों को अवगत करा रहे हैं।
Created On :   17 Nov 2022 1:56 PM IST
Next Story