- Home
- /
- पानी को लेकर औरंगाबाद में दो...
पानी को लेकर औरंगाबाद में दो समुदायों के बीच खूनी संघर्ष, दो की मौत
डिजिटल डेस्क, औरंगाबाद। महाराष्ट्र में जल संकट अब हिंसा का कारण बन गया है। औरंगाबाद के मोतीलांज क्षेत्र में अनधिकृत नल कनेक्शन को लेकर हुए विवाद के बाद नगर में भारी तनाव पैदा हो गया है। दो समुदायों के बीच हुए संघर्ष में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। इसके साथ ही 40 से अधिक दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया और 50 से अधिक वाहन फूंक दिए गए।
एक दुकान से मामूली कहासुनी के बाद शुरू हुए इस संघर्ष के बाद बीती पूरी रात उपद्रव होता रहा। इस उपद्रव में 50 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें एक दर्जन पुलिसवाले भी शामिल हैं। नगर में दो समुदायों के बीच पैदा हुए तनाव को देखते हुए पुलिस ने पूरे नगर में नाकाबंदी कर दी है।
Clash between two groups in Maharashtra"s Aurangabad last night, many shops and vehicles set ablaze. Police use teargas shells. Section 144(prohibits assembly of more than 4 people in an area) has been imposed in the city pic.twitter.com/tPb3j0Ua1A
— ANI (@ANI) May 12, 2018
एक दर्जन पुलिसवालों के साथ 50 से अधिक लोग घायल
एक नल केा कनेक्शन को लेकर दो समूहों के बीच विवाद हो गया था। दोनो समूहों के लोगों ने जम कर एक दूसरे पर पथराव किया और मारपीट की। इन झड़पों में 50 से अधिक लोग घायल हो गए। झड़पों में पुलिस आयुक्त गोवर्धन, पुलिस अधीक्षक श्रीपाद परुपकरशी और दस अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस दौरान उपद्रवियों ने 50 से अधिक वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया।
स्थिति तनाव पूर्ण, लेकिन नियंत्रण में
पुलिस ने बड़ी संख्या में प्रभावित इलाके में पलिस बल तैनात किया है। इसके अलावा नियमित अंतराल पर नगर में गश्त की जा रही है। इस दौरान उपद्रियों ने तीन पुलिस वाहनों को भी जला दिया। हिंसा पर उतारू भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आँसू गैस के गोले छोड़े। शहर में अब भी तनाव व्याप्त है। पुलिस ने नगर में कड़ी नाकेबंदी लागू की है। इस बीच पुलिस प्रशासन ने दावा किया है कि नगर में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन पूर्ण नियंत्रण में है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान नहीं देने का आह्वान किया है।
गृहराज्यमंत्री ने की शांति की अपील
महाराष्ट्र के गृहराज्यमंत्री दीपक केसरकर ने कहा कि हालात अब पूरी तरह से काबू में है। उन्होंने् लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की आपील की। गृहराज्य मंत्री दीपक केसरकर ने कहा कि दंगे में दो व्यवक्तियों की मौत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंन लोगो से अपील की कि वे अफवाहों पर यकीन नहीं करें। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर नगर में अतिरिक्त पुलिसबल तैनात किया जाएगा।
Created On :   12 May 2018 10:33 AM IST