संगीतमय कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुति

By - Bhaskar Hindi |3 April 2023 1:30 PM IST
नागपुर संगीतमय कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुति
डिजिटल डेस्क, नागपुर। ज्येष्ठ मित्र मंडल द्वारा जरीपटका स्थित मातेश्वरी भवन में हिट्स ऑफ आर. डी. बर्मन संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तावना मंडल के अध्यक्ष अर्जुनदास आहूजा ने रखी। गायक कलाकार अमर कुलकर्णी, सारंग जोशी, मंजरी वैद्य ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति दी। की-बोर्ड पर आनंद मास्टे, पवन मानवटकर, गिटार पर गौरव टाकसाले, ऑक्टोपैड पर अक्षय हरले, तबले पर पंकज यादव ने साथ दिया। सौजन्यकर्ता नारायण डेंबले, विक्रम आहूजा, नितीन जेसवानी, जीतू बेलानी, मूलचंद दयारामानी, पहिलाज सच्चानी, जय खुशालानी, मनोज संतानी व प्रकाश वाधवानी थे। संचालन संगीता दलवानी व आभार प्रदर्शन रमेश सचदेव ने किया।
Created On :   3 April 2023 1:30 PM IST
Next Story