- Home
- /
- CMHO का दफ्तर बना अखाड़ा, एक महिला...
CMHO का दफ्तर बना अखाड़ा, एक महिला को 3 महिलाओं ने पटक पटक कर पीटा

डिजिटल डेस्क, होशंगाबाद। मध्यप्रदेश के होशंगाबाद की ये तस्वीरें देखकर कोई भी चौंक सकता है। एक महिला पर तीन अलग अलग महिलाएं टूट पड़ी हैं। चीख पुकार से पूरा ऑफिस गूंज रहा है। पर बीच बचाव करने की किसी ने हिम्मत नहीं की। ये नजारा होशंगाबाद के सीएमएचओ दफ्तर का है।
#MadhyaPradesh: #मध्यप्रदेश के सीएमएचओ दफ्तर में महिलाओ के बिच हुई झड़प का विडियो वायरल #CHMO #Hoshangabad #MPNews pic.twitter.com/BhOwrnASjy
— Dainik Bhaskar Hindi (@DBhaskarHindi) August 13, 2021
ये सरकारी दफ्तर इस मारपीट के दौरान किसी अखाड़े में तब्दील नजर आया। एकदूसरे से गुत्थगुत्था हुई पड़ीं ये महिला स्वास्थ्यकर्मी हैं। जिनके बीच इस मारपीट का कारण पुराना विवाद बताया जा रहा है। जिस महिला पर तीन महिलाएं टूटी नजर आ रही हैं। उनमें से एक पिपरिया बीएमओ में पदस्थ लिपिक हेमा राठौर बताई जा रही हैं। जो कुछ काम से होशंगाबाद सीएमएचओ कार्यालय गई थीं। यहां एएनएम अनामिका वर्मा, उनकी बेटी डॉ. अनमोल वर्मा और एक अन्य महिला ने वहां पहुंच कर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
दफ्तर में मौजूद लोगों इस लड़ाई को रोकने की जगह वीडियो बनाने में पूरी रूचि दिखाई।
Created On :   13 Aug 2021 5:48 PM IST