कचरा मुक्त शहर के लिए निकाला जाएंगा स्वच्छता मशाल मार्च
![District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli! District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/no-post.png)
डिजिटल डेस्क,पन्ना। सभी नगरीय निकायों में कचरा मुक्त शहर के लिये अंतर्राष्ट्रीय जीरो वेस्ट दिवस पर 30 मार्च को स्वच्छता मशाल मार्च निकाला जाएगा। मशाल मार्च का नेतृत्व महिला स्वच्छता लीडर्स द्वारा किया जाएगा। सभी जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से स्वच्छता मशाल मार्च में शामिल होने का आग्रह किया गया है। मशाल मार्च में स्थानीय जनप्रतिनिधि, महिलाओं के समूह, स्वसहायता समूह, स्वयंसेवी संगठन, महिला कर्मचारी, छात्राएँ एवं नागरिक शामिल होंगे, मशाल मार्च शाम को निकलेगा।
अंतर्राष्ट्रीय जीरो वेस्ट दिवस पर निकायों में जीरो वेस्ट के प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता से जुडी गतिविधियाँ की जाएंगी। स्वसहायता समूहों द्वारा उत्पादित जीरो वेस्ट आधारित सामग्री का विक्रय सह प्रदर्शनी का आयोजन होगा। कचरे से खिलौने आदि बनाने की प्रतियोगिताएँ भी करायी जाएंगी। मशाल मार्च के समापन पर उपस्थित जनसमुदाय को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई जाएगी।
Created On :   30 March 2023 12:36 PM IST