- Home
- /
- स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत की उड़ रही...
स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत की उड़ रही धज्जियां,कचरे और बदबू से लोग परेशान

डिजिटल डेस्क, माजलगांव। शहर के पुराना बस स्टैंड, सिंधफना नदी तट , चांदनी ग्राउंड परिसर सहित कई जगहों पर पिछले दो महीने से कचरे का ढेर लगने से लोगों का जीना दूभर हो गया। भारी गंदगी के चलते नगर निगम के लाखों रूपये पानी में चले गए हैं।
सरकार के स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का नारा शहर के मुख्य नगर चौराहे पर देखने के बाद खोखला साबित हो रहा है। इंट्री करते ही गंदगी से स्वागत होता है। यहां लगने वाले कचरे के ढेर तथा कीचड़ शहर की स्वच्छता व सुंदरता पर प्रश्नचिन्ह खड़े कर रहा है। शहर के बीचों बीच बंद पुराना बस स्टैंड परिसर में कचरे के ढेर से बदबू फैल रही है। पिछले दो तीन महीने से कचरे का ढेर बढ़ता ही जा रहा है। लोगों ने शहर को कचरामुक्त कर लोगों को राहत पहुंचाने की मांग की है।
ठेकेदार को नोटिस भेजेंगे
कुछ कचरे की गाड़ियां खराब हुई है। सिंधफना नदी तट, चांदनी ग्राउंड परिसर सहित विभिन्न जगहों पर कचरा जमा होने की शिकायत मिली है। कचरा शीघ्र हटाने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए ठेकेदार को नोटिस भी भेजा गया है। -- विशाल भोसले( नगर निगम मुख्याधिकारी माजलगांव)
Created On :   16 March 2021 1:47 PM IST