- Home
- /
- मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बैडमिंटन...
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को कांस्य पदक जीतने पर दी बधाई -

By - Bhaskar Hindi |22 Dec 2021 11:14 AM IST
मन्दसौर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को कांस्य पदक जीतने पर दी बधाई -
डिजिटल डेस्क मन्दसौर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत के युवा बैंडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्वीट कर कहा है - "लक्ष्य सेन भारतीय बैडमिंटन टीम के प्रतिभावान खिलाड़ी हैं। खेल के लिए काफी संभावनाएँ और प्रतिभा रखते हैं। उनकी उपलब्धियों से मेरा दिल खुशी और गर्व से भर उठा है। मैं उनके उज्जवल भविष्य और अधिक सफलताओं के लिए शुभकामनाएँ देता हूँ।"
Created On :   22 Dec 2021 3:12 PM IST
Tags
Next Story