- Home
- /
- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल...
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल में करेंगे ध्वजारोहण, 30 जिलों में मंत्री और 20 जिले में कलेक्टर फहराएगें तिरंगा, यहां देखें पूरी लिस्ट

By - Bhaskar Hindi |14 Aug 2021 3:35 PM IST
स्वतंत्रता दिवस मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल में करेंगे ध्वजारोहण, 30 जिलों में मंत्री और 20 जिले में कलेक्टर फहराएगें तिरंगा, यहां देखें पूरी लिस्ट
डिजिटल डेस्क, भोपाल। स्वतंत्रता दिवस पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राजधानी भोपाल में ध्वजारोहण करेंगे। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष गिरिश गौतम रीवा में ध्वजारोहण करेंगे। इंदौर में गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा, जबलपुर में लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव और ग्वालियर में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ध्वजारोहण करके मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। मध्य प्रदेश शासन द्वारा झंडा फहराए जाने का शेड्यूल जारी कर दिया गया है, जिसके मुताबिक 30 जिला मुख्यालयों पर मंत्री व बचे हुए 20 जिला मुख्यालयों पर जिला कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे।
इन जिलों में मंत्री करेंगे ध्वजारोहण
- इंदौर - डॉ नरोत्तम मिश्रा
- जबलपुर- गोपाल भार्गव
- ग्वालियर - तुलसीराम सिलावट
- सतना - डॉ कुंवर विजय शाह
- उज्जैन - जगदीश देवड़ा
- मंडला - बिसाहुलाल सिंह
- देवास - यशोधरा राजे सिंधिया
- सागर - भूपेंद्र सिंह
- सीधी - मीना सिंह मांडवे
- छिंदवाड़ा - कमल पटेल
- दमोह - गोविंद सिंह राजपूत
- होशंगाबाद - बृजेंद्र प्रताप सिंह
- विदिशा - विश्वास सारंग
- सीहोर - प्रभुराम चौधरी
- शिवपुरी - महेंद्र सिंह सिसोदिया
- गुना - प्रद्यु्म्न सिंह तोमर
- बुरहानपुर - प्रेम सिंह पटेल
- सिवनी - ओम प्रकाश सकलेचा
- खंडवा - मत्री उषा ठाकुर
- रायसेन - अरविंद सिंह भदौरिया
- राजगढ़ - डॉ मोहन यादव
- बालाघाट - हरदीप सिंह डंग
- अलीराजपुर - राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव
- मुरैना - भारत सिंह कुशवाहा
- झाबुआ - इंदर सिंह परमार
- शहडोल - राम खेलावन पटेल
- उमरिया - राम किशोर कांवरे
- शाजापुर - बृजेंद्र सिंह यादव
- दतिया - सुरेश धाकड़
- रतलाम - ओपीएस भदौरिया
इन जिलों में कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण
- निवाड़ी
- हरदा
- नरसिंहपुर
- कटनी
- आगर मालवा
- अनूपपुर
- खरगोन
- भिंड
- सिंगरौली
- टीकमगढ़
- धार
- अशोकनगर
- छतरपुर
- नीमच
- डिंडोरी
- बड़वानी
- मंदसौर
- श्योपुर
- बैतूल
- पन्ना
Created On :   14 Aug 2021 8:34 PM IST
Next Story