- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- खंडवा
- /
- मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्वास्थ्य...
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्वास्थ्य संस्थाओं का किया आकस्मिक निरीक्षण!

डिजिटल डेस्क | खण्डवा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान द्वारा बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मून्दी का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारी व कर्मचारियों को समय पर उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने एवं मरीजों को स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
अस्पताल में भर्ती मरीजों से उनसे स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं अस्पताल में मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में चर्चा की। उन्होंने स्टॉफ को अस्पताल में हमेशा साफ-सफाई रखने के निर्देश दिये। इसी प्रकार डॉ. चौहान द्वारा पुनासा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं एनआरसी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
स्वास्थ्य केन्द्र पर डॉ. कमलसिंह सेंधव एवं डॉ. चेतना खातरकर दोनों को अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। वहीं स्टॉफ को समय पर अपने निर्धारित गणवेष में उपस्थित होकर लोगों को स्वास्थ्य सेवायें प्रदान करने एवं अस्पताल में साफ-सफाई रखने के निर्देश दिये। उन्होंने एनआरसी में बच्चों की भर्ती क्षमता अनुसार करने एवं साफ-सफाई पर ध्यान देने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान बी.एम.ओ. मून्दी डॉ. रामकृष्ण इंगला भी मौजूद थे।
Created On :   12 Aug 2021 2:50 PM IST