चिदंबरम ने सीएम फंड में दिए 1 करोड़

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कोरोना संकट के मद्देनजर मुख्यमंत्री सहायता निधि में अपने सांसद निधि से 1 करोड़ रुपए दिए हैं। चिदंबरम महाराष्ट्र से राज्यसभा सदस्य हैं। इस बीच एसएनडीटी महिला कालेज के कर्मचारियों ने अपना एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री सहायता निधि के लिए दान किया है
11महाराष्ट्र में फंसे यूपी के लोगों के लिए दो अधिकारी नियुक्त
कोरोना के चलते परेशान महाराष्ट्र में रह रहे उत्तर प्रदेश के लोगों को मदद पहुंचाने के लिए उत्तरप्रदेश सरकार ने दो नोडल अधिकारियों को नामित किया है। उत्तरप्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि उत्तरप्रदेश सरकार ने लोकनिर्माण विभाग के प्रमुख सचिव नितिन गोकर्ण व अपर पुलिस महानिदेशक एस बी शिराडकर को नोडल अधिकारी के रुप मे नियुक्त किया है।
उत्तरप्रदेश सरकार के इस कदम की सराहना करते हुए श्री नाईक ने कहा कि महाराष्ट्र में रह रहा कोई भी उत्तर भारतीय जो कोरोना के चलते परेशान वह इन नोडल अधिकारियों से 0522-2234654,7007304242 व 0522-2205948,9454400177 पर संपर्क कर सकता है। औऱ मदद मांग सकता है। श्री नाईक ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को भी सुझाव दिया है कि वे भी दूसरे राज्यों में फंसे महाराष्ट्र के लोगों की सहायता के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति करे। इससे यहां के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।
Created On :   30 March 2020 9:54 PM IST