संपत्ति खरीदी-बिक्री में 3.15 करोड़ की ठगी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। संपत्ति खरीदी-बिक्री के मामले में करोड़ों रुपए से ठगे जाने का मामला उजागर हुआ है। मंगलवार को दो आरोपियों के खिलाफ बर्डी थाने में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया है। अपराध शाखा के आर्थिक विभाग को इसकी जांच-पड़ताल सौंपी गई है।
कई बार विवाद, कोई हल नहीं : शिकायतकर्ता राजेश रामस्वरूप सारडा रामसन्स धंतोली निवासी है, जबकि आरोपी सचिन रामदास मित्तल दगड़ी पार्क रामदासपेठ निवासी और बालकिशन मोहनलाल गांधी लाडीकर ले-आउट मानेवाड़ा निवासी है। घटना 6 अक्टूबर 2009 से 28 मार्च 2011 के दरमियान घटित हुई है। घटित प्रकरण के अनुसार, सचिन मे. ग्लडस्टाेन इंन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी का संचालक है। आरोपियों ने बरसों पहले राजेश से जमीन का सौदा किया था। बिक्री-पत्र में 2 करोड़ 85 लाख रुपए कीमत बताई गई है।
आरोप है कि राजेश को यह रकम मिली नहीं है। इस बीच राजेश ने आरोपियों के ही निर्माणाधीन डुप्लेक्स बंगलों में 30 लाख रुपए का िनवेश िकया। लेकिन न ही उसे रकम मिली और न ही डुप्लेक्स बंगलों का कब्जा दिया गया। इस तरह राजेश को आरोपियों ने 3 करोड़ 15 लाख रुपए से चूना लगाया है। कई बार उनके बीच विवाद भी हुए। आखिरकार मामला थाने गया। मामला िववादित संपत्ति से जुड़ा होने के कारण शुरुआती दौर में पुलिस ने भी इसमें कोई रुचि नहीं ली। इस बीच आला पुलिस अधिकारियों द्वारा हस्तक्षेप करने से अपराध शाखा के आर्थिक विभाग को इसकी जांच करने को कहा गया था। मंगलवार को आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज िकया गया है।
Created On :   22 Feb 2023 10:14 AM IST