तीन गुना लाभ होने का झांसा देकर लगाया लाखों का चूना

Cheated of lakhs on the pretext of triple profit
तीन गुना लाभ होने का झांसा देकर लगाया लाखों का चूना
चार लोगों ने की शिकायत तीन गुना लाभ होने का झांसा देकर लगाया लाखों का चूना

डिजिटल डेस्क, नागपुर। दंपति सहित पांच लोगाें को लाखाें रुपए की चपत लगाने का मामला सामने आया है। उन्हें शेयर मार्केट और संपत्ति में निवेश करने पर तीन गुना लाभ मfलने का झांसा दिया गया था। प्रताप नगर थाने में मंगलवार को प्रकरण दर्ज कर इसकी जांच अपराध शाखा के आर्थिक विभाग को सौंपी गई है। प्रकरण में मुख्य पुरुष आरोपी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है।

झांसे में आए निवेशकर्ता
स्वावलंबी नगर निवासी हरीश कोलार (65) और उसकी पत्नी को दीपक जयंतीलाल कुरानी और उसकी पत्नी हीना दीपक कुरानी (पूनम विहार, स्वावलंबी नगर) ने यह कह कर झांसा दिया कि वह शेयर मार्केट और रीयल इस्टेट में निवेश करें तो तीन गुना लाभ होगा। झांसे में आकर कोलार दंपति ने 41 लाख रुपए कुरानी दंपति के पास निवेश करने के लिए दिए। कोलार दंपति ने अपने िमत्र रमाकांत उमप (काटोल) को इसकी जानकारी दी, तो उसने भी 1 लाख 10 हजार रुपए, धंतोली निवासी परेश पटेल ने 7 लाख 16 हजार 526 रुपए, व्यंकटेश नगर निवासी मुकेश पटेल ने 11 लाख रूपए, उमरेड रोड बापू नगर निवासी िमलिंद वंजारी ने 5 लाख ऐसे कुल 65 लाख 26 हजार 526 रुपए का कुरानी दंपति को निवेश करने के लिए दिए। यह बात 26 फरवरी 2018 से 12 अक्टूबर 2021 के दरमियान की है।

रकम वापस मांगने पर विवाद
लाखों रुपए का निवेश करने के बाद भी हरीश और उसके िमत्रों को इससे कोई लाभ नहीं िमला। पड़ताल करने पर पता चला कि कुरानी दंपति ने निवेशकों की रकम अपने खुद के खर्चे और निजी संपत्ति बनाने में लगाई है। उन्होंने कुरानी दंपति से रकम वापस मांगी। कई बार विवाद भी हुए। मामला पुलिस के पास गया। इस बीच दीपक कुरानी को दिल का दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गई। जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस को घटित प्रकरण में कुरानी दंपति दोषी नजर आए। मंगलवार को उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज िकया गया है। घटित प्रकरण में निवेश की संख्या और ठगी की रकम बढ़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
 

Created On :   22 Feb 2023 10:04 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story