- Home
- /
- चंद्रपुर: एक ही शहर में रेलवे के दो...
चंद्रपुर: एक ही शहर में रेलवे के दो बोर्ड पर अलग-अलग ऊंचाई दर्शाने से भ्रम

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर । शहर के रेलवे स्टेशन के रेलवे बोर्ड पर समुद्रतल से चंद्रपुर शहर की ऊंंचाई 361.800 मीटर दर्शायी गई है। वहीं चंद्रपुर शहर के ही चांदाफोर्ट रेलवे स्टेशन के बोर्ड पर यह ऊंंचाई 188.33 मीटर लिखी हुई है, जिससे एक ही शहर के दो रेलवे बोर्ड पर दो अलग-अलग ऊंचाई दर्शाने के चलते लोगों में भ्रम निर्माण हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चंद्रपुर शहर के रेलवे स्टेशन से चांदाफोर्ट स्टेशन तक का अंतर सिर्फ 2.5 किमी है। इन दो स्थानों की ऊंंचाई में 173.47 मीटर का फर्क कैसे दर्शाया गया है। यह समझ से परे है। जानकारों के अनुसार चंद्रपुर शहर के अलग-अलग क्षेत्र की ऊंंचाई का फर्क 5 मीटर से अधिक नहीं होगा। चंद्रपुर शहर मैदानी क्षेत्र में बसा हुअा है। ऐसा होने के बावजूद एक ही शहर के दो रेलवे स्टेशन के बोर्ड में ऊंचाई मेंं 173.47 मीटर का फर्क होने के चलते चंद्रपुर शहर वासियों को उनके शहर की ऊंंचाई आखिर कितनी है? यह सवाल सता रहा है।
नक्शे पर है 189.00 मीटर : सर्वे ऑफ इंडिया के टोपोग्राफिकल नक्शे पर आज भी चंद्रपुर रेलवे स्टेशन की ऊंंचाई 189.00 मीटर दर्शायी है। दो वर्ष पूर्व जनता कॉलेज के भूगोल विषय के प्रा.योगेश दुधपचारे ने स्टेशन मास्टर चंद्रपुर व बल्लारशाह को चंद्रपुर रेलवे स्टेशन के बोर्ड की जानकारी गलत है और पहले के बोर्ड पर 189.00 मीटर होने की जानकारी देकर ध्यानाकर्षण किया था परंतु नागपुर के विभागीय कार्यालय से निर्देश होने के चलते हमने ऐसा लिखने की बात स्टेशन मास्टर द्वारा दी गई थी। इसके बाद प्रा.दुधपचारे ने सूचना अधिकार में सेंट्रल रेलवे, विभागीय रेलवे प्रबंधन के कार्यालय में यह ऊंंचाई 189.00 मीटर से अचानक 361.800 मीटर इतनी कैसे बढ़ी, इसे लेकर पूछने पर बताया गया कि, उन्हें गलत जानकारी दी गई है। हमने ऊंंचाई नहीं बदलवाई है। चंद्रपुर स्टेशन की ऊंंचाई 361.800 है, ऐसा जवाब दिया गया। इसके बाद भारतीय सर्वेक्षण विभाग से पूछने पर चंद्रपुर की ऊंंचाई 189.00 मीटर बताई है। देश के कोई भी स्थान की ऊंंचाई बतानेवाला विभाग भारतीय सर्वेक्षण विभाग है किंतु संबंधित रेलवे विभाग द्वारा गलत जानकारी दिए जाने के कारण उन्होंेने जिलाधिकारी, सांसद, पालकमंत्री, विधायक व स्टेशन मास्टर को सोमवार 26 सितंबर 2022 को ज्ञापन देकर सही ऊंंचाई रेलवे स्टेशन के बोर्ड पर चिह्नीत करने की मांग की है।

Created On :   28 Sept 2022 3:02 PM IST