- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सागर
- /
- कंटेनमेंट क्षेत्रों की निगरानी हेतु...
कंटेनमेंट क्षेत्रों की निगरानी हेतु सी.सी.टी.व्ही.कैमरे लगवाये गये!

डिजिटल डेस्क | सागर कलेक्टर श्री दीपकसिंह के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण हेतु शहर में जो भी कंटेनमेंट क्षेत्र बनाये गये है उन क्षेत्रों में कोई व्यक्ति अंदर या बाहर ना जाय इसकी निगरानी हेतु नगर निगम आयुक्त श्री आर.पी.अहिरवार द्वारा कंटेनमेंट क्षेत्र में सी.सी.टी.व्ही कैमरें लगवाये है जिसका नियंत्रण पुलिस कंट्रोल रूम से किया जायेगा ताकि अंदर या बाहर आने जाने वालें व्यक्तियों को तुरंत चिन्हित कर उनके खिलाफ पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा सकंे।
ज्ञातव्य हो कि विगत दिनों मधुकरषाह वार्ड के कंटेनमेंट क्षेत्रों का निरीक्षण कलेक्टर श्री दीपकसिंह के द्वारा इन क्षेत्रों की सख्त निगरानी रखे जाने हेतु सी.सी.टी.व्ही कैमरें लगाने के निर्देश दिये गये थे जिसके परिपालन में निगमायुक्त द्वारा यह कार्यवाही की गई है और कंटेनमेंट क्षेत्रों में सी.सी.टी.व्ही कैमरें लगवाये गये है इसके साथ ही इन क्षेत्रों में नगर निगम द्वारा सेनेटाईज एवं कीटनाषक दवाईयों का छिड़काव किया जा रहा है।
Created On :   31 May 2021 2:09 PM IST