- Home
- /
- मुरुम का अवैध उत्खनन करते 5...
मुरुम का अवैध उत्खनन करते 5 ट्रैक्टर पकड़ाए

डिजिटल डेस्क, एटापल्ली (गड़चिरोली)। तहसील मुख्यालय से समीपस्थ कृष्णार के जंगल परिसर में मुरुम का अवैध उत्खनन शुरू होने की जानकारी मिलते ही राजस्व विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई कर कुल 5 ट्रैक्टर जब्त किए हैं। कार्रवाई से मुरुम का उत्खनन करने वालों में खलबली मच गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से तहसील में बड़े पैमाने पर मुरुम का उत्खनन शुरू है। इसकी जानकारी मिलते ही तहसीलदार प्रदीप शेवाले ने विशेष दस्ते का गठन किया। बुधवार की शाम कृष्णार जंगल परिसर में इसी तरह मुरुम का उत्खनन शुरू था। टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रैक्टर चालकों से टीपी की मांग की, लेकिन किसी के पास मुरुम उत्खनन व परिवहन की टीपी उपलब्ध नहीं थी। जिसके कारण टीम ने सभी पांचों ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। तहसील कार्यालय में सभी ट्रैक्टर को जमा कराया गया। कुछ ट्रैक्टर पर नंबर नहीं होने के कारण उनके मालिकों का पता लगाने का कार्य शुरू है। कार्रवाई से अवैध धंधे करने वालों में खलबली मच गई है।
Created On :   12 Nov 2021 1:09 PM IST