आम आदमी पार्टी पन्ना के पुन: यूथ विंग जिलाध्यक्ष बने बृजभान पटेल

By - Bhaskar Hindi |25 April 2023 10:54 AM IST
पन्ना आम आदमी पार्टी पन्ना के पुन: यूथ विंग जिलाध्यक्ष बने बृजभान पटेल
डिजिटल डेस्क, पन्ना। आम आदमी पार्टी ने पूरे मध्यप्रदेश में जमीनी पकड़ बनानी शुरू कर दी है वहीं अब आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी भी बन चुकी है और विधानसभा चुनावों को देखते हुए पुरानी कार्यकारणी भंग कर दी गई थी उसके बाद पुन: मजबूत संगठन का गठन कर रही है आम आदमी पार्टी की पहली सूची में मध्यप्रदेश में हजारों पदाधिकारियों की नियुक्तियां हो चुकी है और अब दूसरी सूची आई है जिसमें ग्राम पुरैना विधानसभा गुनौर के निवासी बृजभान पटेल को पुन: आम आदमी पार्टी का यूथ विंग का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
Created On :   25 April 2023 10:54 AM IST
Next Story