- Home
- /
- कोरची में एक और नक्सली का शव हुआ...
कोरची में एक और नक्सली का शव हुआ बरामद

डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली। कोरची तहसील के गैरहपत्ती उपपुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत मरदिनटोला पहाड़ी परिसर में शनिवार 13 नवंबर काे हुई भीषण मुठभेड़ में घटनास्थल परिसर से एक आैर नक्सलियों का शव बरामद करने में सी-60 जवानों को सफलता प्राप्त हुई है। मारे गए नक्सली का नाम कोसमी नं. 1 निवासी सुखलाल परचाकी (31) बताया गया है, जिससे इस मुठभेड़ में अब मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। संभावना जतायी जा रही है कि, घटनास्थल से और नक्सलियों के शव बरामद होंगे। बता दें कि, शनिवार की सुबह 6 बजे से लगातार 10 घंटों तक हुई मुठभेड़ में सी-60 के जवानों ने एमएमसी प्रमुख मिलिंद तेलतुंबडे समेत कुल 26 नक्सलियों का खात्मा किया था।
देश की अब तक कि सबसे बड़ी सफलता के रूप में इस मुठभेड़ को माना गया। घटना के बाद राज्य के गृहमंत्री दिलीप वलसे-पाटील समेत जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी जवानों की तारीफ की थी। घटना के लगातार चौथे दिन भी सी-60 के जवानों द्वारा घटनास्थल परिसर में सर्चिंग अभियान जारी था। इसी बीच मंगलवार को सावरगांव उपपुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगलों में एक पुरुष नक्सली का शव भी बरामद किया गया है, जिसका नाम कोसनी नं. 1 निवासी सुखलाल परचाकी (31) बताया गया है। इसके चलते इस मुठभेड़ में ढेर हुए नक्सलियों की संख्या बढ़कर अब 27 पर पहुंच गयी है। इस संदर्भ में जिला पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल ने घटनास्थल से और भी नक्सलियों के शव बरामद होने की संभावना व्यक्त की है।
Created On :   17 Nov 2021 2:52 PM IST