उत्कृष्ट विद्यालय से वितरित किए गए बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र

By - Bhaskar Hindi |26 Feb 2023 11:36 PM IST
मध्य प्रदेश उत्कृष्ट विद्यालय से वितरित किए गए बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र
डिजिटल डेस्क, शहडोल। शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकंडरी स्कूल में बोर्ड परीक्षा के लिए प्रश्न पत्रों का वितरण शुक्रवार को किया गया। शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्य पी के मिश्रा ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी की परीक्षाएं 1 एवं 2 मार्च से प्रारम्भ हो जाएँगी।
जिनके प्रश्न पत्रों का वितरण किया गया। प्रश्न पत्र लेने के जिले के सभी 50 केंद्रों से आये शिक्षकों और प्रतिनिधियों ने निर्धारित संख्या में प्रश्न पत्र प्राप्त किये। विद्यालय प्रबंधन और प्रशासन की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग वितरण कार्य सम्पन्न हुआ। वितरण प्रात: 10 बजे से प्रारम्भ हुआ जो सायं 5 बजे तक चलता रहा।
Created On :   26 Feb 2023 11:35 PM IST
Next Story