- Home
- /
- महिला पुलिसकर्मी का मंगलसूत्र उड़ाया
महिला पुलिसकर्मी का मंगलसूत्र उड़ाया

डिजिटल डेस्क, यवतमाल । महिला पुलिसकर्मी का 10 ग्राम का मंगलसूत्र और 10 ग्राम सोने की चेन छीन कर दो अज्ञात दोपहिया सवार मौके से फरार हो गए। घटना धामणगांव मार्ग पर पिंपलगांव बायपास के पास घटी। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य गुप्त वार्ता विभाग में कार्यरत महिला पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी खत्मकर दोपहिया से घर की ओर जा रही थी। इस दौरान दो अज्ञात दोपहिया सवारों ने उनके गले से करीब 1 लाख रुपए कीमत का मंगलसूत्र, चेन झपटकर फरार हो गए।|
राज्य गुप्तवार्ता विभाग की कर्मी प्रीति मदनकर ने घटना की शिकायत शहर पुलिस थाने में दी। दो अज्ञात दोपहिया सवारों ने धामणगांव मार्ग पर उनके गले से मंगलसूत्र झपटकर बाभुलगांव की ओर फरार हो गए। समाचार लिखे जाने तक मामले में अपराध दर्ज करने की कार्रवाई शुरू थी। शहर पुलिस के हाथ कुछ संदिग्ध दोपहिया क्रमांक लगे हैं। जिसके आधार पर शहर पुलिस सुराग खोजने के काम में जुट गई है। शहर में महिला पुलिस कर्मी ही सुरक्षित नहीं तो आम नागरिकों की जानमाल की सुरक्षा को लेकर फिर सवाल उपस्थित किए जा रहे हैं। शहर में बीते कुछ दिनों में घटी मंगलसूत्र चोरी के कई मामलों की जांच अभी चल रही है, लेकिन शहर और अवधुतवाड़ी थाना पुलिस के हाथ खाली हैं।
Created On :   20 Oct 2021 12:46 PM IST