वर्धा में दो ग्रापं पर भाजपा, आर्वी की सात में से पांच पर कांग्रेस का परचम

BJP on two Gramps in Wardha, Congress on five out of seven Arvi
वर्धा में दो ग्रापं पर भाजपा, आर्वी की सात में से पांच पर कांग्रेस का परचम
रोचक रहे नतीजे  वर्धा में दो ग्रापं पर भाजपा, आर्वी की सात में से पांच पर कांग्रेस का परचम

डिजिटव डेस्क, वर्धा। जिले के वर्धा तहसील की 2 व आर्वी तहसील की 9 ग्राम-पंचायतों में रविवार को हुए चुनाव के नतीजे आए। इसमें  वर्धा तहसील की 2 ग्रापं में भाजपा समर्थित प्रत्याशी सीधे जनता से सरपंच चुने गये। महत्वपूर्ण सालोड हीरापुर ग्राम पंचायत के सरपंच पद पर अमोल सोनटक्के विजयी रहे। वहीं श्यामसुंदर खोत बोरगांव नांदोरा के सरपंच चुने गये। आर्वी तहसील की 5 ग्राम पंचायत में कांग्रेस समर्थित सरपंच चुनकर आए जबकि भाजपा को 2 सीटों पर ही संतुष्ट रहना पड़ा। बता दें कि इन ग्राम पंचायतों का कार्यकाल सितंबर महीने में समाप्त हो गया था। इस कारण 16 अक्टूबर को मतदान लिया गया। इसकी मतगणना सोमवार को ली गई। जिसके नतीजे दोपहर तक सामने आए। जिले की 9 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के चुनाव 16 अक्टूबर को लिए गए। इसकी मतगणना सोमवार को की गई। इसमें वर्धा तहसील के सालोड ग्राम पंचायत के सरपंच पद के लिए 5 प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें से अमोल सोनटक्के का चयन किया गया। माया रघाटाटे, प्रमिला तेलरांधे, अतुल जुडे, लोकेश मड़ावी, प्रणीता लोणकर, नलिनी मड़ावी, विद्या भुसारी, आशीष कुचेवार, पुनीत चरडे, योगिता बोरसरे, वैशाली महेशगौरी, मणिराम देवघरे, ज्योति पोटे, अर्चना वाघमारे, अमरदीप वंजारी, वैशाली सेवेकर, सुरेश ठाकरे सदस्य चुनकर आये हैं। बोरगांव नांदुरा के सरपंच पद पर श्यामसुंदर खोत का चयन किया गया। संगीता मसराम, दिनेश हुड, सचिन खोत, प्रणाली ताईस्कर, सोनू मसराम, विनोद पंधरे, हर्षा खोत सदस्य बनी हैं।  आर्वी तहसील मांडला, हैबतपुर, सर्कसपुर व अहिरवाड़ा ग्राम पंचायत में कांग्रेस के सरपंच बने हैं। वही नेरी व जाम में भाजपा के सरपंच बने। अहिरवाड़ा के सरपंच पद पर दोनों पार्टियों द्वारा दावेदारी ठोंकने के कारण पंेच निर्माण हो गया था। वर्धा तहसील की सालोड हीरापुर व बोरगांव नांदुरा के ग्रापं की मतगणना में चुनाव निर्णय अधिकारी के रूप में सुभाष खिराले ने जिम्मेदारी संभाली। आर्वी तहसील के मांडला में सुजाता उईके, जाम, सर्कसपुर, अहिरवाड़ा में स्मिता माने व हैबतपुर, मिर्जापुर (नेरी), पिपरी पुनर्वसन (भुतड़ा) ग्रापं में चुनाव निर्णय अधिकारी के रूप में सुधीर मगर ने कामकाज संभाला। 
 

Created On :   18 Oct 2022 11:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story