- Home
- /
- भाजपा बृजपुर मण्डल की बैठक आयोजित
भाजपा बृजपुर मण्डल की बैठक आयोजित

By - Bhaskar Hindi |22 Dec 2022 11:58 AM IST
पन्ना भाजपा बृजपुर मण्डल की बैठक आयोजित
डिजिटल डेस्क पन्ना। भारतीय जनता पार्टी बृजपुर मंडल पन्ना की दिनांक २१ दिसम्बर २०२२ को जमुनहाई में संगठन के आगामी कार्यक्रम के बारे में चर्चा करते हुए एक बैठक संपन्न हुई। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राम अवतार पाठक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष राकेश गिरी गोस्वामी के साथ सुनील शिवहरे, पुष्पेंद्र तिवारी, श्रीमति पपीया सरकार, श्री पाण्डेय, सुरेंद्र विश्वकर्मा, देवी सिंह, रवि डे तथा नत्थू सिंह के साथ अन्य कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Created On :   22 Dec 2022 5:28 PM IST
Next Story