- Home
- /
- बिहार में 1 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, CM...
बिहार में 1 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, CM नीतीश कुमार ने कहा- पॉजिटिव केस में आई कमी

डिजिटल डेस्क, पटना। दिल्ली हरियाणा के बाद आज बिहार में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर दी। उन्होंने लिखा कि लॉकडाउन का प्रभाव अच्छा पड़ा है और कोरोना संक्रमण में कमी दिख रही है। इसीलिए 25 मई के आगे एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। अब 1 जून तक लॉकडाउन रहेगा। सीएम नीतीश कुमार ने आज क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के साथ कोरोना की यथास्थिति पर समीक्षा की, जिसके बाद दोनों उपमुख्यमंत्रियों एवं अधिकारियों के साथ चर्चा की। हालांकि लॉकडाउन के दौरान जरुरी सेवाओं और सुविधाओं में छुट मिलेगी।
इनमें मिलेगी छूट
फल सब्जी के साथ किरना दुकाने खुलेंगी, शहरों में इन दुकानों का वक्त सुबह 6-10 बजे तक रहेगा। जबकि ग्रामीण इलाकों में यह 8 -12 तक रहेगा। इस दौरान रेस्त्रां, होटल और ढाबे खुले रहेंगे और होम डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। शादी और श्राद्ध में 20 लोगों को इजाजत रहेगी। जरुरी सेवाओं को छोड़कर निजी और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। वाहनों में ऑटो और बस नहीं चलेंगे, हालांकि एयरपोर्ट तक जाने के लिए निजी वाहनों को अनुमति है। सरकार इस बार लॉकडाउन में नई छूट देगी। सरकार का मुख्य उद्देश्य कोरोना को ग्रामीण इलाकों में फैलने से रोकना है।
ब्लैक फंगस और व्हाइट फंगस के बढ़ते मामले
पहला लॉकडाउन राज्य में 5 मई से 15 मई तक था। वहीं दूसरा लॉकडाउन 16 मई से 24 मई तक था। तीसरा लॉकडाउन 24 मई को लगाया गया है। लॉकडाउन ऐसे वक्त में बढ़ाया गया हैं जब राज्य में ब्लैक फंगस और व्हाइट फंगस कें मामले दर्ज किए गए है।
4375 मामले दर्ज किए गए
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राज्य में अब तक पहला डोज लगवाने वाले 79 लाख 45 हजार 059 लोग हैं वहीं. दूसरी डोज वाले 17लाख 34 हजार 049लोग हैं। दोनों डोज लगवा लेने वाले कुल 96 लाख 79 हजार 108 लोग हैं। लॉकडाउन लगने से पहले 12-15 हजार मामले रोज दर्ज किए जा रहे थे। शनिवार को 4 हजार 375 मामले दर्ज किए गए है।
इन अस्पतालों में चल रहा है इलाज
राज्य में कोरोना के अलावा ब्लैक फंगस ने भी अपने पैर पसारना शुरु कर दिया है। प्रदेश में अब तक कुल 174 मामले दर्ज किए गए है। वहीं ब्लैक फंगस को महामारी घोषित किया है। पटना एम्स और कई अस्पतालों में इसकी दवा उपलब्ध कराई जा रही है।
Created On :   24 May 2021 3:46 PM IST