- Home
- /
- CM नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान- बिहार...
CM नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान- बिहार में 15 मई तक संपूर्ण लॉकडाउन

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए सरकार ने 15 मई तक लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लॉकडाउन का ऐलान करते हुए कहा कि कैबिनेट के प्रस्ताव पर हमने आज लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। और लॉकडाउन की विस्तृत गाइडलाइन जारी करने का आदेश दिया गया है।
कल सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ चर्चा के बाद बिहार में फिलहाल 15 मई, 2021 तक लाॅकडाउन लागू करने का निर्णय लिया गया। इसके विस्तृत मार्गनिर्देशिका एवं अन्य गतिविधियों के संबंध में आज ही आपदा प्रबंधन समूह (Crisis management Group) को कार्रवाई करने हेतू निदेश दिया गया है।
— Nitish Kumar (@NitishKumar) May 4, 2021
बिहार में कोरोना के हालात लगातार अनियंत्रित दिखाई दे रहे हैं। प्रवासी श्रामिकों के लौटने के बाद संक्रमण के तेजी से फैलने के आसार हैं। ऐसे में सरकार ने लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। बिहार देश के उन कुछ शीर्ष राज्यों में शामिल है जहां एक्टिव मरीजों के 81.46 फीसदी मामले शामिल हैं। केंद्रीय मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में फिलहाल जितने एक्टिव मरीज हैं उनमें से 81.46 प्रतिशत महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, केरल, राजस्थान, गुजरात, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, बिहार और हरियाणा में हैं।
Created On :   4 May 2021 12:18 PM IST