- Home
- /
- दिल्ली एयरपोर्ट पर सामने आई बड़ी...
दिल्ली एयरपोर्ट पर सामने आई बड़ी लापरवाही, रनवे पर प्लेन के सामने आई कार, देखिए कैसे टला बड़ा हादसा?

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। दिल्ली एयरपोर्ट पर एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक कार इंडिगो प्लेन के नीचे आ गयी। लेकिन प्लेन का पहिया कार से टकराने से बच गया और बड़ा हादसा होने से टल गया। बताया जा रहा है कि Go First एयरलाइन की कार IndiGo के A320neo फ्लाइट के नीचे आ गई। जानकारी के मुताबिक अब इस मामले की जांच DGCA करेगी।
वहीं कार ड्राइवर ने कार चलाते समय शराब का सेवन किया था या नहीं इसका पता लगाने के लिए उसका ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट कराया गया। हालांकि टेस्ट नेगेटिव आने की जानकारी है। बताया जा रहा है कि हादसे में किसी के भी चोटिल होने की खबर नहीं है। न ही प्लेन को किसी तरह से नुकसान पहुंचा है।
बता दें मंगलवार की सुबह इंडिगो की यह फ्लाइट पटना जाने के लिए उड़ान भरने वाली थी। तभी अचानक कार प्लेन के नीचे आ गई। हालांकि कार विमान के टायरों से टकराने से बच गई। घटना के कुछ ही समय बाद विमान पटना के लिए रवाना हो पाया। अभी तक इस मामले पर Go First और इंडिगो की ओर से किसी तरह की कोई अधिकारिक जवाब नहीं आया है।
#WATCH | A Go Ground Maruti vehicle stopped under the nose area of the Indigo aircraft VT-ITJ that was parked at Terminal T-2 IGI airport, Delhi. It was an Indigo flight 6E-2022 (Delhi–Patna) pic.twitter.com/dxhFWwb5MK
— ANI (@ANI) August 2, 2022
Created On :   2 Aug 2022 3:51 PM IST