- Home
- /
- मिशन 2023 फतह करने प्रदेश भाजपा में...
मिशन 2023 फतह करने प्रदेश भाजपा में एक बार फिर बड़ा बदलाव, भाजपा ने 13 जिलों के अध्यक्ष बदले

By - Bhaskar Hindi |20 Oct 2022 7:12 AM IST
रायपुर मिशन 2023 फतह करने प्रदेश भाजपा में एक बार फिर बड़ा बदलाव, भाजपा ने 13 जिलों के अध्यक्ष बदले
डिजिटल डेस्क, रायपुर। मिशन 2023 फतह करने प्रदेश भाजपा में एक बार फिर बड़ा बदलाव हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश प्रभारी के बदले जाने के बाद अब 13 जिलों के पार्टी अध्यक्ष बदले गए हैं। मंगलवार देर रात प्रदेश भाजपा कार्यालय से 13 जिला अध्यक्षों के बदले जाने का फरमान जारी हुआ। प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने जिन 13 जिलों में नये अध्यक्ष बैठाये हैं उनमें राजधानी रायपुर के साथ भिलाई, राजनांदगांव, नारायणपुर, मोहला-मानपुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई,कोरिया, जशपुर, सारंगढ़, सुकमा, सक्ती और जांजगीर-चांपा शामिल हैं।
Created On :   20 Oct 2022 12:42 PM IST
Next Story