- Home
- /
- भूपेश बघेल उत्तर प्रदेश विधानसभा...
भूपेश बघेल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस उच्चकमान ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को विधानसभा चुनाव लड़ाने के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री बघेल की इस नियुक्ति के बाद इन अटकलों को फिलहाल विराम लग गया है कि उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। इसके अलावा रायपुर से पार्टी के जो विधायक इस बीच लगातार दिल्ली पहंुच रहे थे, संभावना यही है कि उनके भी अब दिल्ली आने में कमी आयेगी।
नितेन्द्र सिंह पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मध्यप्रदेश की पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव हेतु नितेन्द्र सिंह को प्रत्याशी मनोनीत किया है। पार्टी के महासचिव मुकुल वासनिक ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी है। राज्य में तीन विधानसभा सीटों में उपचुनाव होना है।
Created On :   2 Oct 2021 7:54 PM IST