- Home
- /
- भागवत ने प्रचारकों को धर्मांतरण...
भागवत ने प्रचारकों को धर्मांतरण रोकने, संघ के विस्तार और सत्ता में वापसी का दिया मंत्र

डिजिटल डेस्क , रायपुर। अपने बस्तर प्रवास के दौरान संघ प्रमुख मोहन भावगत ने अंबिकापुर में विभाग कार्यवाहक, विभाग प्रचारक और प्रांत प्रचारकों की मैराथन बैठक ली। इसमें विभिन्न राज्यों से आए लगभग 60 से अधिक संघ के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इसके बाद गुरूवार को वे अंबिकापुर से जबलपुर के लिए रवाना हो गए। बैठक के दौरान संघ प्रमुख ने अलग-अलग जिलों के संघ के प्रचारकों से धर्मांतरण, संघ का विस्तार और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर फीडबैक लिया। संघ सूत्रों के अनुसार बैठक में संघ के विस्तार, नई जगहों व ग्रामीण अंचलों में संघ शाखाएं खोलने, धर्मांतरण पर लगाम लगाने और हिंदुत्व की विचारधार के साथ लोगों को जोडऩे पर जोर दिया गया। बैठक में आगामी विधानसभा को चुनाव को देखते हुए जमीनी स्तर पर बीजेपी की राजनैतिक पकड़ मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। सत्ता में कैसे आएंगे, इस पर लंबी मंत्रणा हुई है। बैठक के बाद भागवत नें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सहित अन्य प्रमुख नेताओं से भी मुलाकात कर ताजा राजनीतिक हालातों और 2023 के विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा की।
Created On :   18 Nov 2022 2:07 PM IST