- Home
- /
- मुंबई चुनाव के पहले भाजपा ने विनोद...
मुंबई चुनाव के पहले भाजपा ने विनोद तावडे को बनाया राष्ट्रीय महासचिव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हाल ही महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री विनोद तावडे को अपनी राष्ट्रीय टीम में राष्ट्रीय सचिव के तौर पर नियुक्त करने के बाद उन्होंने तावडे के कद को अब और बढ़ाया है। पार्टी अध्यक्ष नड्डा ने राष्ट्रीय स्तर पर पांच नई नियुक्तियों को मंजूरी देते हुए इसमें तावडे को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुंबई महापालिका चुनाव के पहले तावडे की इस नियुक्ती को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पार्टी के महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक राष्ट्रीय टीम में शामिल किए गए पांच सदस्यों में से एक राष्ट्रीय महासचिव, दो राष्ट्रीय मंत्री और दो लोगों को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। तावडे के साथ ही भाजपा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर काम करने का मौका बिहार के पूर्व सांसद आर के सिन्हा के बेटे ऋतुराज सिन्हा और झारखंड की आशा लाकड़ा को राष्ट्रीय मंत्री, वहीं पश्चिम बंगाल के भारती घोष और शहजाद पुनावाला को राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गौरतलब है कि 2019 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने तावडे को उम्मीदवारी नहीं दी थी। इसके बाद बहुत दिनों से वे पार्टी में हाशिए पर ही पड़े देखे जा रहे थे, लेकिन पार्टी अध्यक्ष ने अपनी नई टीम में शामिल करके उनके नई जिम्मेदारी दी साथ ही इसके बाद उन्हें 16 अक्टूबर 2021 को हरियाणा नगर निगम चुनाव का प्रभारी भी नियुक्त किया था। अब मुंबई महापालिका और पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के पहले उन्हें एक बार फिर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर पार्टी ने उनके कद को और बढाया है।
Created On :   22 Nov 2021 12:41 PM IST