कोरटा फारेस्ट रेंज में भालू ने किया वृद्ध पर हमला, गंभीर

डिजिटल डेस्क,फुलसावंगी (यवतमाल)।उमरखेड तहसील के कोरटा फारेस्ट रेंज में भालू के हमले में एक वृद्ध घायल हो गया। घायल वृद्ध मोरचंडी निवासी है। घटना मोरचंडी से कोरटा रास्ते पर जंगल में घटी। भालू के हमले में घायल वृद्ध की पहचान मोरचंडी निवासी नारायण दगडु डुकरे (55) के रूप में हुई है।
घायल अवस्था में 4 कि.मी पैदल चला वृद्ध बेहोश होकर गिर पडा
प्राप्त जानकारी अनुसार नारायण डुकरे सुबह अपने नाती को कोरटा पहुंचाकर गांव वापस जा रहा था। इस बीच रास्ते में भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जैसे तैसे उन्होंने अपने आप को भालू से बचाया और आगे 4 किमी पैदल चल कर गांव की ओर जा रहे थे। गंभीर रूप से घायल होने के चलते वे बेहोश होकर गिर पडे़। इसकी जानकारी उनके परिजनों को मिलते ही वन रक्षक दिपक कुमार गुडले से संपर्क किया गया और उनकी सहायता से घायल नारायण को उपचार के लिए फुलसावंगी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। यहां उनका प्राथमिक उपचार कर उन्हे यवतमाल जिला सरकारी अस्पताल में रेफर किया गया है।
Created On :   30 March 2020 9:09 PM IST
Tags
- महाराष्ट्र सरकार
- महाराष्ट्र
- भय्यू महाराज
- महाराष्ट्र की खबरें
- महाराष्ट्र ताजा समाचार
- महाराष्ट्र हिंदी समाचार
- महाराष्ट्र सरकार
- महाराष्ट्र
- भय्यू महाराज
- महाराष्ट्र की खबरें
- महाराष्ट्र ताजा समाचार
- महाराष्ट्र हिंदी समाचार
- महाराष्ट्र सरकार
- महाराष्ट्र
- भय्यू महाराज
- महाराष्ट्र की खबरें
- महाराष्ट्र ताजा समाचार
- महाराष्ट्र हिंदी समाचार