- Home
- /
- रेप पीड़िता की मौत, 33 घंटे मौत से...
रेप पीड़िता की मौत, 33 घंटे मौत से लड़ते हुए हारी जिंदगी की जंग

By - Bhaskar Hindi |11 Sept 2021 3:11 PM IST
साकीनाका में युवती के साथ दुराचार रेप पीड़िता की मौत, 33 घंटे मौत से लड़ते हुए हारी जिंदगी की जंग
डिजिटल डेस्क, मुंबई। साकीनाका इलाके में दुष्कर्म की शिकार युवती ने 33 घंटे जिंदगी से लड़ते हुए अंतत: दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक 32 साल की दुष्कर्म पीड़िता के साथ वारदात के बाद बुरी तरह से मारपीट कर आरोपी ने युवती के प्राइवेट पार्ट पर रॉड डाल दिया था। युवती की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण मुंबई के राजावाड़ी अस्पताल में इलाज चल रहा था और शनिवार को इलाज के दौरान ही युवती की मौत हो गई। युवती की मौत के बाद स्थानीय लोगों में जहां आक्रोश हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी इस घटना के प्रति आक्रोश जताया जा रहा है और सियासत भी शुरू हो गई है।
Created On :   11 Sept 2021 2:54 PM IST
Next Story