- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छतरपुर
- /
- निर्वाचन तक कर्मचारियों के अवकाश...
निर्वाचन तक कर्मचारियों के अवकाश स्वीकृत पर प्रतिबंध!

By - Bhaskar Hindi |7 Dec 2021 11:30 AM IST
निर्वाचन निर्वाचन तक कर्मचारियों के अवकाश स्वीकृत पर प्रतिबंध!
डिजिटल डेस्क | छतरपुर त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव आम निर्वाचन को व्यवस्थित रूप सम्पन्न कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शीलेन्द्र सिंह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की आवश्यकता को देखते हुये अपरिहार्य स्थितियों को छोड़कर अवकाश को स्वीकृत किये जाने पर प्रतिबंध लगाया है।
जिला आधिकारियों को प्रेषित पत्र में निर्देशित किया गया है कि 4 दिसम्बर से पूर्व के अवकाश को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन के लिये 4 दिसम्बर को अधिसूचना प्रकाशित की जा चुकी है। निर्वाचन प्रक्रिया को समुचित रूप से कराने के लिये अधिकारी-कर्मचारी की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए तत्काल प्रभाव से निरस्त किया गया है। उक्त निर्देश का पालन सुनिश्चित करें।
Created On :   7 Dec 2021 4:38 PM IST
Next Story