- Home
- /
- 2 जनवरी तक टली मनपा के दोनों...
2 जनवरी तक टली मनपा के दोनों अभियंताओं की जमानत

डिजिटल डेस्क, अमरावती। स्थानीय राजेंद्र लॉज हादसे के मामले में नामजद किए गए मनपा के जोन नं.2 के उपअभियंता सुहास चव्हाण व शाखा अभियंता अजय विंचुरकर की गिरफ्तारी पूर्व जमानत की अर्जी पर न्यायालय में कोई फैसला नहीं हो पाया। न्यायालय ने अब फैसले के लिए 2 जनवरी 2023 की तारीख निश्चित की है। बताया जाता है कि जिला व अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पी.जे. मोडक शनिवार से लंबे अवकाश पर गए हुए हैं। इस कारण उन्होंने इन दोनों अभियंताओं की गिरफ्तारी पूर्व जमानत की अर्जी पर अब 2 जनवरी को निर्णय होगा।
उल्लेखनीय है कि राजेंद्र लॉज की जर्जर इमारत के निचले माले पर स्थित राजदीप कलेक्शन का स्लैब ढहने की घटना में पांच निरपराध लोगों की मृत्यु के मामले में कोतवाली पुलिस ने मनपा के राजापेठ जोन नं.2 के उपअभियंता सुहास चव्हाण और शाखा अभियंता अजय विंचुरकर को जब कोतवाली पुलिस ने जवाब तलब किया था। उसके बाद 11 नवंबर से दोनों अभियंता वैद्यकीय अवकाश पर मुख्यालय से गायब हो चुके हंै। जिन्होंने कोतवाली थाने में अपराध दर्ज होने से पहले ही स्थानीय न्यायालय में िगरफ्तारी पूर्व जमानत की अर्जी दाखल की है।
Created On :   24 Dec 2022 5:15 PM IST