बैग लिफ्टिंग : मुंबई से खाली हाथ लौटी पुलिस

डिजिटल डेस्क, अमरावती। चलती गाड़ी में चाकू की नोंक पर 8 लाख रुपए से भरा बैग चोरी करने का मामला राजापेठ थाना क्षेत्र में सामने आया था। जहां एक आरोपी काे गिरफ्तार किया था। लेकिन मौके से पैसे लेकर भाग निकले दो आरोपियों की तलाश अभी पुलिस सरगर्मी से कर रही है। आरोपियों की तलाश में एक दल मंुबई रवाना हुआ था। लेकिन पुलिस खाली हाथ वापस लौटी है। जहां अलग-अलग दिशा में आरोपियों की तलाश की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार 18 मार्च की शाम राजापेठ थाना क्षेत्र के चूनाभट्टी चौक पर कृपालसिंह ठाकुर यह इतवारा बाजार से 8 लाख रुपए की वसूली कर लौट रहा था। तभी दोपहिया पर सवार तीन आरोपियों ने चाकू की नोंक पर कृपालसिंह से आठ लाख रुपए से भरी बैग लेकर भाग निकले। हाथापाई के बीच इलियाज अली मौके पर ही गिर गया और उसे दबोच लिया गया। जबकि साहिल खान और माेहम्मद परवेज रुपए लेकर वहां से भाग निकले। इस मामले में और भी आरोपियों का समावेश बताया गया था। जहां इस वारदात को पूरी तरह षड्यंत्र रचते हुए अंजाम दिया गया। इस मामले में पुलिस का एक दल मुंबई रवाना हुआ था। लेकिन पुलिस काे खाली हाथ लौटना पड़ा। लेकिन पुलिस अभी भी इस मामले में अलग-अलग दिशा से जांच पड़ताल करने में जुटी है।
Created On :   24 March 2023 5:23 PM IST