- Home
- /
- सामने बंदर आने से आटो पलटा, महिला...
सामने बंदर आने से आटो पलटा, महिला की मौत, 3 घायल

By - Bhaskar Hindi |19 July 2021 10:36 AM IST
सामने बंदर आने से आटो पलटा, महिला की मौत, 3 घायल
डिजिटल डेस्क, माजलगांव । लोणगांव से सोमवार को खेत की ओर जा रहा आटो पलटने से महिला की मौत हो गई जबकि अन्य तीन लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोणगांव से कुछ महिलाएं खेत में काम के लिए जा रही थी तभी आटो के सामने बंदर आने से चालक ने ब्रेक मारा जिससे आटो पलट गया। हादसे में एक महीला की मौत हो गई। आटो में सवार एक महीला व दो लड़कियां जख्मी होने से अस्पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार जारी है। घटना में मृत महिला का नाम गजरा बाई हरिभाऊ हजारे( 60 )है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया।
Created On :   19 July 2021 4:05 PM IST
Next Story