- Home
- /
- असम सरकार की स्थानीय लोगों के लिए...
असम सरकार की स्थानीय लोगों के लिए एडवाइजरी, मिजोरम की यात्रा करने से परहेज करने से परहेज किया

डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। बॉर्डर विवाद के बीच असम सरकार ने एक एडवाइजरी जारी कर स्थानीय लोगों को मिजोरम की यात्रा करने से परहेज करने को कहा है। इसमें ये भी कहा गया है कि काम से संबंधित मजबूरी के कारण मिजोरम में रहने वाले असम के लोगों को अत्यधिक सावधानी बरतनी चाहिए। सरकार ने कहा कि यह एडवाइजरी तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
सरकार ने एक बयान में कहा, असम और मिजोरम के सीमावर्ती इलाके में हिंसक झड़पों के कई मामले सामने आए हैं। 26 जुलाई को नवीनतम झड़प में पुलिसकर्मियों के साथ-साथ नागरिकों पर अंधाधुंध गोलीबारी हुई, जिसमें छह पुलिसकर्मियों की जान चली गई और कई पुलिसकर्मी और नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस घटना के बाद भी, कुछ मिज़ो सिविल सोसाइटी के सदस्य, छात्र और युवा संगठन असम और उसके लोगों के खिलाफ लगातार भड़काऊ बयान जारी कर रहे हैं। असम पुलिस के पास उपलब्ध वीडियो फुटेज से यह पता चला है कि कई नागरिक ऑटोमेटिक वेपन्स से लैस हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को असम-मिजोरम सीमा पर स्थिति शांत और नियंत्रण में थी। बता दें कि हिंसक झड़पों के बाद लैलापुर में इंटर-स्टेट बॉर्डर पर केंद्रीय बलों को तैनात किया गया है, जबकि राज्य पुलिस के जवान अपनी-अपनी सीमाओं के अंदर 100 मीटर की दूरी पर है। संघर्ष वाले क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
Created On :   29 July 2021 11:50 PM IST