- Home
- /
- आदिवासी नृत्य महोत्सव में 9 देशों...
आदिवासी नृत्य महोत्सव में 9 देशों के कलाकार आएंगे

By - Bhaskar Hindi |27 Oct 2022 8:58 AM IST
रायपुर आदिवासी नृत्य महोत्सव में 9 देशों के कलाकार आएंगे
डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्योत्सव के अवसर पर होने जा रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव इस साल और भव्य होगा। इसमें देश के सभी राज्यों के आदिवासी कलाकारों के अलावा 9 देशों के कलाकार भी शामिल होंगें। संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य ने बताया, अब तक मोजांबिक, मंगोलिया, न्यूजीलैंड, सर्बिया, टोंगो, मालदीव, रूस, इंडोनेशिया और इजिप्ट ने इस महोत्सव में शामिल होने की सहमति भेज दी है। राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में होने वाले इस नृत्य महोत्सव में 28 प्रदेशों और दूसरे केंद्र शासित प्रदेशों के भी करीब 1400 कलाकार शिरकत करेंगे।
Created On :   27 Oct 2022 2:27 PM IST
Next Story