चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में झुलसे वृद्धा की मौत

डिजिटल डेस्क, अमरावती। घर में चूल्हे पर भोजन बनाते समय चिंगारी पास में पड़े लकड़ियों पर जा गिरी। जिससे घर को आग लगी। इस घटना में 69 वर्षीय वृद्धा व 6 वर्षीय मासूम पोती गंभीर रूप से झुलस गए। इस घटना में वृद्धा की उपचार दौरान मौत हो गई। घटना वरुड़ थाना क्षेत्र में घटित हुई है। जानकारी के अनुसार वरुड़ थाना क्षेत्र निवासी रामनाथ जामनेकर व उसकी पत्नी सुबह मजदूरी के काम पर चले गए थे। घर पर उसकी मां शशिकला जामनेकर व उसकी 6 वर्षीय बेटी प्रणाली दोनों ही घर पर मौजूद थे। शनिवार शाम 6 बजे चूल्हे पर खाना बन रहा था। तब प्रणाली अपने आंगन में खेल रही थी। तभी घर में आग लगने से वृद्धा ने मदद के लिए शोर मचाया। जिसे देख मासूम दादी के पास जा पहंुची। लेकिन कुछ ही क्षणों में आग बढ़ने से दोनों ही आग की लपटों में आकर झुलस गए। इसी दाैरान अड़ोसपड़ोस के लोगों ने दौड़ लगाते हुए दोनों दादी और पोती को बाहर निकाला। पश्चात पास के अस्पताल ले गए। लेकिन उपचार दौरान शशिकला जामनेकर की मौत हो गई व मासूम की हालत नाजूक रहने से उसे नागपुर रेफर किया गया है। घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी गई थी। दमकल विभाग ने मौके पर पहंुच आग पर काबू पाया। इस घटना से गांव में शोक की लहर व्याप्त है।
Created On :   16 Jan 2023 3:17 PM IST