- Home
- /
- बीमारी से त्रस्त युवक ने लगा ली...
बीमारी से त्रस्त युवक ने लगा ली फांसी

By - Bhaskar Hindi |24 Dec 2022 10:53 AM IST
अमरावती बीमारी से त्रस्त युवक ने लगा ली फांसी
डिजिटल डेस्क, अमरावती। अंजनसिंगी निकटस्थ तिवसा तहसील के ग्राम बोर्डा निवासी रूपेश सुरेश वालके नामक 31 वर्षीय युवक ने बीमारी से तंग आकर घर में फांसी लगाकर खुदकुशी की। जानकारी के अनुसार रुपेश वालके को टीबी और भंगदर की शिकायत थी। इस बीमारी की व्याधी को वह घर की आर्थिक स्थिति कमजोर रहने से मामूली इलाज कर सह रहा था। इसी बीच बुधवार रात उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की खबर मिलते ही कुर्हा थाने के पुलिस अधिकारी अनिल निंघोट और उनके दल ने घटनास्थल पहुंचकर पंचनामा किया और रुपेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए तिवसा के सरकारी अस्पताल में ले गए। इस मामले में पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है।
Created On :   24 Dec 2022 4:22 PM IST
Next Story