- Home
- /
- मधुमक्खी के हमले में सुरक्षा रक्षक...
मधुमक्खी के हमले में सुरक्षा रक्षक की मृत्यु

डिजिटल डेस्क, अमरावती। अचलपुर तहसील के आसेगांवपूर्णा स्थित पूर्णा नगर में एक कोल्ड स्टोरेज के सुरक्षाकर्मियों पर मधुमक्खियों ने हमला किया। एक सुरक्षाकर्मी ने दूसरे को बचाने का प्रयास किया लेकिन अपनी जान बचाते हुए मौके भाग गया। घायल सुरक्षाकर्मी को अमरावती ले जाते समय उसने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार आसेगांवपूर्णा के मार्की गांव निवासी अरविंद साहबराव खंडारे (40) रविवार की दोपहर पूर्णा नगर स्थित तक्ष कोल्ड चेन (कोल्ड स्टोरेज) पर तैनात था। यहां दालों को रखा जाता है।
दोपहर के समय अचानक ही मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। यह जानकारी उसके साथी सुरक्षाकर्मी को जैसे ही हुई तो उसने बचाने का प्रयास किया लेकिन मधुमक्खियां उसे भी काटने लगीं। जिससे वह खुद को बचाने के लिए भाग गया। वहीं, खंडारे को मधुमक्खियों ने दंश से गंभीर घायल हो गया। उपचार के लिए दोनों को वलगांव ले गए लेकिन वहां चििकत्सक नहीं मिलने से वहां से अमरावती के लिए निकल पड़े। इसी दौरान सुरक्षाकर्मी खंडारे ने बीच राह में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजन अस्पताल में पहुंचकर रोने लगे, उनकी भीड़ देखकर कई लोग जमा हो गए। मौके पर कोल्ड स्टोरेज के संचालक भी मौजूद थे। मृतक की 7 और 9 साल की दो मासूम बेटियां है।
Created On :   5 Dec 2022 3:38 PM IST