- Home
- /
- अमरावती के क्रिकेट बुकी कास्को को...
अमरावती के क्रिकेट बुकी कास्को को भेजा गया जेल

डिजिटल डेस्क, अमरावती। सातुर्णा परिसर में विशेष दल पुलिस द्वारा क्रिकेट सट्टा अड्डे पर छापामार कार्रवाई की गई थी। लेकिन फरार मुख्य आरोपी को हाल ही में मंुबई से गिरफ्तार कर अमरावती लाया गया था। जिसे तीन दिन पुलिस कस्टडी में रखने के आदेश दिए थे। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद एनसीआर के तहत जेल रवाना किया गया है। जानकारी के अनुसार हाल ही में हुए क्रिकेट विश्व कप के दौरान 25 नवंबर को विशेष दल पुलिस ने राजापेठ थाना परिसर के सातुर्णा परिसर के एक घर में छापामार कार्रवाई की थी। जहां से एक आरोपी को क्रिकेट सट्टा अड्डा चलाने के आरोप मेंे गिरफ्तार किया था। लेकिन इस अड्डे का मुखिया कास्को उर्फ अनिल मेटकर बताया गया था। जो अलग-अलग आईडी से यह सट्टा चला रहा था। लेकिन कार्रवाई होते ही कास्को अमरावती से भाग निकला। हाल ही में पुलिस को गोपनीय जानकारी मिलते ही कास्को को मुंबई से गिरफ्तार कर अमरावती लाया गया। अमरावती की अदालत ने कास्को को तीन दिन पुलिस कस्टडी मे ंरखने के आदेश दिए। रविवार को पुलिस रिमांड खत्म होते ही दोपहर उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत ने एमसीआर के तहत जेल रवाना किया है।
Created On :   12 Dec 2022 3:19 PM IST