- Home
- /
- तबेले में लगी आग में कृषि सामग्री...
तबेले में लगी आग में कृषि सामग्री जलकर खाक

डिजिटल डेस्क, वडनेर(यवतमाल)। समीपस्थ वेणी गांव के बाहर माैजूद एक किसान के तबेले में आग लग गई। जिसमें तबेले में रखे सिंचाई के पाइप, पशु चारा, कृषि औजार, मवेशियों का चारा व गोबर खाद जलकर खाक हो गया। जिसके चलते किसान का हजारों रुपए का नुकसान हो गया। आग लगने की घटना गुरुवार 5 मई की रात की बताई जाती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के बाहर कूड़ा जलाया जा रहा था। जिसके चलते यह आग धीरे-धीरे रामू पडवे के खेत तक पहुंची। खेत में स्थित तबेले को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। इस आग में तबेले समेत व गोबर खाद ढेर,स्पिंकलर पाइप, कृषि सामग्री व मवेशियों के लिए रखा हुआ चारा जलकर खाक हो गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पटवारी ने घटनास्थल को भेंट दी व नुकसान का पंचनामा किया गया।
Created On :   7 May 2022 5:36 PM IST