- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- अनूपपुर
- /
- सोयाबीन फसल में हरी इल्ली नियंत्रण...
सोयाबीन फसल में हरी इल्ली नियंत्रण के लिए किसान भाइयों को सलाह!

By - Bhaskar Hindi |1 Sept 2021 11:18 AM IST
किसान भाइयों को सलाह! सोयाबीन फसल में हरी इल्ली नियंत्रण के लिए किसान भाइयों को सलाह!
डिजिटल डेस्क | अनुपपुर किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के उप संचालक श्री एन.डी. गुप्ता द्वारा सोयाबीन फसल में हरी इल्ली नियंत्रण के लिए किसान भाईयों को सलाह दी है।
उन्होंने बताया है कि देरी से पकने वाली सोयाबीन की कुछ किस्मों एवं वर्तमान में फूल आने वाली फसल में इल्लियों द्वारा फूलों को खाने से सोयाबीन फसल में फली कम लगने की स्थिति बनती है।
इल्ली से बचाव हेतु लेम्बडा सायहलोथ्रिन 4.90 सी.एस. (300 मि.ली./हे.) या इंडोक्साकर्ब 15.8 ई.सी. (333 मि.ली./हेक्ट.) या फ्लुबेडियामाईड 39.35 एस.सी. (150 मि.ली./हेक्ट.) की दर से किसी एक कीटनाशक दवा का प्रयोग 500-600 लीटर पानी में घोल बनाकर प्रति हेक्टर छिड़काव करें।
Created On :   1 Sept 2021 4:18 PM IST
Next Story