- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- बुरहानपुर
- /
- जीजामाता शासकीय पॉलीटेक्निक...
जीजामाता शासकीय पॉलीटेक्निक बुरहानपुर में आज कॉलेज लेवल की कॉउंसलिंग से प्रवेश!

By - Bhaskar Hindi |11 Oct 2021 12:24 PM IST
जीजामाता शासकीय पॉलीटेक्निक जीजामाता शासकीय पॉलीटेक्निक बुरहानपुर में आज कॉलेज लेवल की कॉउंसलिंग से प्रवेश!
डिजिटल डेस्क | बुरहानपुर जीजामाता शासकीय पॉलीटेक्निक कालेज के प्राचार्य श्री एस.पी.कोरी ने जानकारी देते हुए बताया कि कालेज में संचालित इंजीनियरिंग डिप्लोमा सिविल इंजी, मेकेनिकल इंजी., कम्प्यूटर सांईस इंजी., इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड टेलीकम्यूनीकेशन, फैशन टेक्नोलाजी, ट्रेवल एण्ड टूरिज्म में संस्था स्तर की काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश प्रारंभ है।
दिनांक 7 से 9 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन करा चुके अभ्यर्थी आज दिनांक 11 अक्टूबर को सी.एल.सी. रजिस्ट्रेशन की कॉपी सहित समय 10.30 बजे से 1 बजे तक संस्था मंे समस्त मूल दस्तावेजों तथा एक सेट फोटोकॉपी एवं फीस के साथ उपस्थित होकर प्रवेश ले सकते हैं।
Created On :   11 Oct 2021 4:24 PM IST
Next Story