- Home
- /
- मोहन्द्रा की अदिति ने जूनियर नेशनल...
मोहन्द्रा की अदिति ने जूनियर नेशनल योगासन में किया प्रदेश का नेतृत्व

By - Bhaskar Hindi |8 Nov 2022 10:35 AM IST
मोहन्द्रा मोहन्द्रा की अदिति ने जूनियर नेशनल योगासन में किया प्रदेश का नेतृत्व
डिजिटल डेस्क मोहन्द्रा नि.प्र.। मोहन्द्रा की अदिति राजपूत ने फिरोजपुर सिटी पंजाब में आयोजित 47वें जूनियर नेशनल योगासन स्पोट्र्स चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश का नेतृत्व कर मोहन्द्रा और पन्ना जिले का नाम रोशन किया। कठिन से कठिन योगासन का सफलतापूर्वक प्रदर्शन करने पर योगा स्पोट्र्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष मनोज प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष अर्चना सिंह ने आदित्य राजपूत को बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामनाएं की हैं। गौरतलब है कि अदिति राजपूत मोहंद्रा में हायर सेकेंडरी विद्यालय में पदस्थ शिक्षक दंपति कन्हैयालाल कचेर और पूनम राजपूत की सुपुत्री है जो नागौद में रहकर पढ़ाई कर रही हैं।
Created On :   8 Nov 2022 4:05 PM IST
Next Story