- Home
- /
- यातायात पुलिस द्वारा बिना परमिट...
यातायात पुलिस द्वारा बिना परमिट वाले वाहनों पर की गई कार्यवाही

By - Bhaskar Hindi |1 Dec 2022 11:04 AM IST
पन्ना यातायात पुलिस द्वारा बिना परमिट वाले वाहनों पर की गई कार्यवाही
डिजिटल डेस्क पन्ना। यातायात पुलिस पन्ना द्वारा बिना परमिट वाले वाहनों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए जप्त किया है। सवारी परिवहन करने वाले कु 352 ऑटो रिक्शा वाहनों को चैक किया और बिना परमिट के संचालित किए जा रहे 34 वाहनों को जप्त करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रकरण प्रस्तुत किए गए।ू उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों के पालन करते हुए सघन चेकिंग करते हुए यह वैधानिक कार्यवाही की गई है। आने वाले समय में भी परिवहन विभाग, यातायात पुलिस एवं पुलिस थाना सहित चौकियों के माध्यम से चेकिंग करते हुए बिना परमिट पाए जाने वाले वाहनों पर इसी प्रकार की कार्यवाही की जायेगी। यात्रियों की जानमाल की रक्षा और सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए इस प्रकार की कार्यवाही आवश्यक है।
Created On :   1 Dec 2022 4:33 PM IST
Next Story