- Home
- /
- खम्मम क्रॉस रोड पर भीषण सड़क हादसा,...
खम्मम क्रॉस रोड पर भीषण सड़क हादसा, 6 की मौत, 3 अन्य घायल

डिजिटल डेस्क,आसिफाबाद। कोदारा खम्मम क्रॉस रोड के पास भीषण सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हुई है। जबकि तीन अन्य लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। मृतकों में चार महिलाएं शामिल बताई जाती हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तीन लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था। जबकि बाकी लोगों ने अस्पताल में इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया। हादसे के शिकार सभी लोग पालेम में रामनवमी पर श्रीराम कल्याणोत्सवम देखकर वापस आ रहे थे।
कोदारा के खम्मम क्रॉस रोड के पास इनकी ऑटो सामने से आ रही लॉरी से टकरा गई। इसी भिड़ंत में इतनी संख्या में लोगों की जानें गई हैं। घटना में घायल तीनों लोगों की हालत गंभीर बताई जाती है। कोदारा के विधायक मल्लैया ने घटनास्थल का दौरा किया। सभी घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बारे में बताया जाता है कि लॉरी किसी सीमेंट कंपनी की थी। इसे ड्राइव कर रहे चालक की चूक की वजह से हादसा होना बताया जाता है। लॉरी की स्पीड अधिक होने से ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया था। जिसकी वजह से ये हादसा हुआ।
Created On :   14 April 2019 8:33 PM IST