- Home
- /
- चाकू की नोक पर महिला समेत बेटे का...
चाकू की नोक पर महिला समेत बेटे का अपहरण

डिजिटल डेस्क, खामगांव (बुलढाणा)। तहसील के गोंधनापुर में एक घर से महिला समेत उसके बेटे का अपहरण करने की घटना घटी। मामले में आठ आरोपियो के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोंधनापुर निवासी सिताबाई समाधान सुलताने (64) इस महिला ने खामगांव ग्रामीण पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि, बुधवार की रात साढे आठ बजे सीताबाई सुलताने तथा बेटी (30) एवं पोता घर में थें। इस बीच उसी गांव में रहनेवाले शेख रहीम शेख कादर, शेख अमजाद, रवि मोहन सोलंके, शेख रफीक समेत और चार लोगो ने प्रवेश किया। इस समय उक्त शिकायतकर्ता की बेटी श्यामला गणेश मुंडे (30) तथा उसकी बेटे को जबरदस्ती से आटो में बिठाया। पीड़िता ने शोर मचाया, इस समय आरोपी रहीम शेख कादर ने चाकू का डर दिखाया तथा बेटी का अपहरण किया। मामले में पुलिस ने आरोपी शेख रहीम शेख कादर, शेख अमजद, रवी मोहन सोलंके, शेख रफिक और चार आरोपियो के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
Created On :   3 Dec 2022 5:09 PM IST